SSC वैकेंसी |
SSC यानी Staff selection commission ने काफी लंबे समय के अंतराल के बाद 8460 पदों पर वैकेंसी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। SSC ने पिछले 4 वर्षों से कोई भी D Grade की भर्ती नहीं निकाली थी। जिस कारण से SSC 8000+ पदों पर भर्ती निकाल रही है। SSC ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, सफाई कर्मी, पेंटर, धोबी, इलेक्ट्रिशियन जैसे पदों पर भर्ती निकाली है।8000+पदों की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
इन पदों हेतु आवेदन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जो 28 नवंबर तक चलेगी। इन पदों पर भर्ती की परीक्षा तिथि अगले वर्ष के मार्च महीने में बताई जा रही है लेकिन आधिकारिक रूप से परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। बेरोजगार युवक और युवतियां SSC जैसे बड़े सरकारी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त कर अपना भविष्य सुधार सकते हैं। मात्र थोड़ी सी मेहनत और लगन से इन पदों हेतु आपका चयन हो सकता है। आज हम आपको आवेदन करने के तरीके, पात्रता मापदंड, आयु सीमा आदि के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। |